class 10th economics full chapter explanation | class 10th अर्थव्यवस्था important question 2022

मैट्रिक परीक्षा 2022

 

  1. अर्थव्यवस्था एवं इसके विकाश के इतिहास
  2. अर्थव्यवस्था से आप क्या समझते हैं? यह कितने प्रकार के होते हैं |

उत्तर – अर्थव्यवस्था से अभिप्राय उस वैधानिक झांसी से है जिसके अंतर्गत उत्पादन उपभोग विनिमय वितरण इत्यादि क्रियाओं का संचालन किया जाता है उसकी अर्थव्यवस्था कहा जाता है अर्थव्यवस्था मुख्यतः तीन प्रकार के होते हैं

  1. पूंजीवादी अर्थव्यवस्था
  2. समाजवादी अर्थव्यवस्था

iii. मिश्रित अर्थव्यवस्था

  1. मिश्रित अर्थव्यवस्था क्या है?

उत्तर – मिश्रित अर्थव्यवस्था पूंजीवादी एवं समाजवादी अर्थव्यवस्था के बीच एक प्रकार का समझौता है इसमें उत्पादन के कुछ साधनों पर सरकार का स्वामित्व रहता है और कुछ साधनों पर निजी व्यक्ति का स्वामित्व रहता है

  1. सतत विकास क्या है.?

उत्तर – देश में उपलब्ध संसाधनों जैसे कोयला पेट्रोलियम जल एवं अन्य खनिजों का उपयोग इस प्रकार किया जाए कि वर्तमान अर्थव्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे और भविष्य में भी अर्थव्यवस्था के विकास में अवरोध उत्पन्न ना हो इसे ही सतत विकास कहा जाता है

  1. आर्थिक नियोजन क्या है.?

उत्तर – देश की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग नियोजित तरीके से विभिन्न विकासात्मक कार्यों में किया जाना आर्थिक नियोजन कहलाता है

  1. अर्थव्यवस्था की संरचनाओं से आप क्या समझते हैं इसे कितने भागों में बांटा गया है?

उत्तर – किसी भी अर्थव्यवस्था में अनेक प्रकार की क्रियाएं होती है जैसे कृषि उद्योग व्यापार बैंकिंग बीमा परिवहन संचार इत्यादि जैसे  विभाजन को ही अर्थव्यवस्था की संरचना कहते हैं अर्थव्यवस्था की संरचना को तीन भागों में बांटा गया है

  1. प्राथमिक क्षेत्र इसके अंतर्गत पशु पालन कृषि एवं मत्स्य पालन आती है
  2. द्वितीय क्षेत्र इसके अंतर्गत उद्योग एवं बिजली आते हैं

iii. तृतीय क्षेत्र इसके अंतर्गत बैंकिंग परिवहन संचार व्यापार एवं सेवाएं आते हैं

  1. आर्थिक विकास किया है आर्थिक विकास तथा आर्थिक वृद्धि में अंतर स्पष्ट कीजिए

उत्तर – आर्थिक विकास एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके द्वारा किसी भी अर्थव्यवस्था की राष्ट्रीय आय में वृद्घि होती है आर्थिक विकास और आर्थिक वृद्धि में कोई खास अंतर तो नहीं है किंतु मेडिसन के शब्दों में जब किसी विकासशील देश में आय का स्तर बढ़ता है तो उसे आर्थिक विकास कहते हैं किंतु जब किसी विकसित देश में उत्पादन या आय का स्तर बढ़ता है तो उसे आर्थिक वृद्धि कहते हैं

  1. बिहार के आर्थिक पिछड़ेपन के क्या कारण है इसे दूर करने के उपाय बताइए

उत्तर – बिहार के पिछड़ेपन के प्रमुख कारण निम्नलिखित हैं

  1. जनसंख्या में वृद्धि
  2. आधारभूत संरचना – बिजली सड़क परिवहन सिंचाई शिक्षा स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव

iii. कृषि पर निर्भरता

  1. औद्योगिक पिछड़ापन
  2. बाढ़ एवं सूखा

Vi. ईमानदार एवं कुशल प्रशासन का अभाव

बिहार के आर्थिक पिछड़ेपन के दूर करने के उपाय –

  1. जनसंख्या पर नियंत्रण
  2. कृषि एवं उद्योग का विकास

iii. आधारभूत संरचना का विकास

  1. बाढ़ पर नियंत्रण
  2. मानव विकास रिपोर्ट क्या है ?

उत्तर – किसी भी विकासशील देशों के स्वास्थ्य की स्थिति शैक्षिक स्तर और प्रति व्यक्ति आय को ध्यान में रखते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा एक रिपोर्ट तैयार की जाती है जिसे मानव विकास रिपोर्ट कहा जाता है |

  1. आंतरिक संरचना पर प्रकाश डालें

उत्तर – आंतरिक संरचना के आधारभूत संरचना भी कहते हैं जिसके अंतर्गत बिजली सड़क परिवहन संचार बैंकिंग स्कूल कॉलेज और अस्पताल आते हैं यह सभी आर्थिक विकास के प्रमुख आधार हैं |

  1. 2. राज्य एवं राष्ट्र की आय
  2. आय से आप क्या समझते हैं

उत्तर –  आय वह मापदंड है जिसके द्वारा देश या राज्य के आर्थिक विकास की स्थिति का आकलन किया जाता है समग्र रूप से आय को प्रति व्यक्ति आय या राष्ट्रीय आय के रूप में माना जाता है

  1. सकल घरेलू उत्पाद क्या है ?

उत्तर – किसी देश में 1 वर्ष के अंतर्गत वस्तुओं एवं सेवाओं की उत्पादित कुल मात्रा को सकल घरेलू उत्पाद कहते हैं

  1. प्रति व्यक्ति आय क्या है?

उत्तर –  देश की कुल राष्ट्रीय आय में देश की कुल जनसंख्या से भाग देने पर जो भागफल हमें प्राप्त होता है उसी में प्रति व्यक्ति आय कहा जाता है अर्थात प्रति व्यक्ति आय =   होता है

  1. राष्ट्रीय आय की गणना में होने वाले कठिनाइयों का वर्णन कीजिए.?

उत्तर – राष्ट्रीय आय की गणना में होने वाले प्रमुख कठिनाइयां इस प्रकार से है

  1. आंकड़ों को एकत्र करने में कठिनाई होती है
  2. दोहरी गणना करने की आशंका रहती है

iii. मूल्य को मापने में कठिनाई होती है

  1. राष्ट्रीय आय की परिभाषा दें इसकी गणना की प्रमुख विधि लिखें?

उत्तर – देश की संपूर्ण में श्रम शक्ति  तथा पूंजी के सहयोग तथा देश में उपलब्ध प्रकृति संसाधनों का उपयोग करके जो भौतिक भौतिक उत्पादन होता है उनके मौद्रिक मूल्य को ही राष्ट्रीय आय करते हैं राष्ट्रीय आय की गणना की प्रमुख विधियां निम्नलिखित हैं

  1. सकल घरेलू उत्पाद
  2. सकल राष्ट्रीय उत्पाद

iii. शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद

  1. प्रति व्यक्ति आय और राष्ट्रीय आय में अंतर स्पष्ट कीजिए?

उत्तर – प्रति व्यक्ति आय और राष्ट्रीय आय में प्रमुख अंतर निम्न्लिखित हैं |

  1. प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय आय का एक भाग है जबकि राष्ट्रीय आय देश की कुल आयो का योग होता है
  2. राष्ट्रीय आय में देश की कुल जनसंख्या से भाग देने पर प्राप्त भागफल प्रति व्यक्ति आय कहलाता है जबकि राष्ट्रीय आय देश के समस्त स्रोतो से प्राप्त वस्तुओं एवं सेवाओं का मौद्रिक मूल्य होता है
  3. स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात भारत सरकार ने कब और किस उद्देश्य से राष्ट्रीय आय समिति का गठन किया ?

उत्तर –  स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात भारत सरकार ने अगस्त 1949 ईस्वी में प्रोफेसर पि सी  महान लोविस इसकी अध्यक्षता में राष्ट्रीय आय समिति का गठन किया गया जिसका उद्देश्य भारत की राष्ट्रीय आय का अनुमान लगाना था और इसके संबंध में अपना रिपोर्ट प्रस्तुत करना था इस समिति ने सन 1951 में अपना पहला रिपोर्ट प्रस्तुत किया जिसके अनुसार भारत की कुल राष्ट्रीय आय 8650 करोड़ तथा प्रति व्यक्ति आय 246.9 रुपए बताई गई

  1. राष्ट्रीय आय में वृद्धि भारतीय विकास के लिए किस तरह से लाभप्रद है?

उत्तर – किसी भी देश की राष्ट्रीय आय में वृद्धि उस देश के आर्थिक विकास का सूचकांक है भारत के विकास के लिए लोगों की आय में वृद्धि होना आवश्यक है क्योंकि लोगों की आय बढ़ने से ही राष्ट्रीय आय में वृद्धि होगी और राष्ट्रीय आय के बढ़ने से विज्ञान प्रौद्योगिकी और शिक्षा के क्षेत्र में विकास होता है जिससे रोजगार के अवसरों में वृद्धि होती है जो भारतीय विकास के लिए लाभप्रद सिद्ध हो सकता है

  1. देश के विकास में प्रति व्यक्ति आय के महत्व पर टिप्पणी लिखें

उत्तर –  प्रति व्यक्ति आय किसी भी देश के विकास की जड़ है प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि होने से राष्ट्रीय आय में वृद्धि हो सकती है और राष्ट्रीय आय में वृद्धि होने से ही कोई देश अपना विकास कर सकता है अर्थात राष्ट्रीय आय और प्रति व्यक्ति आय में अन्योन्याश्रित संबंध है जिस देश की प्रति व्यक्ति आय अधिक होती है उसे विकसित देश माना जाता है और इस देश का प्रति व्यक्ति आय कम होती है उसी अविकसित देश माना जाता है अर्थात प्रति व्यक्ति आय किसी भी देश के आर्थिक विकास का सूचकांक है

  1. क्या प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि राष्ट्रीय आय को प्रभावित करती है

उत्तर – हां प्रति व्यक्ति आय में वृद्घि राष्ट्रीय आय को प्रभावित करती है क्योंकि जिस देश या राष्ट्र की प्रति व्यक्ति आय अधिक होती है उस देश की राष्ट्रीय आय अधिक होती है और वह राष्ट्र विकसित राष्ट्र माना जाता है दूसरी ओर जिस देश की प्रति व्यक्ति आय कम होती है उस देश की राष्ट्रीय आय भी कम होती है और वह विकसित देश माना जाता है इस प्रकार यह कहा जा सकता है कि प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय आय को प्रभावित करती है |

  1. मुद्रा, बचत एवं शाख
  1. मुद्रा क्या है इसके कार्य बतावें ?

उत्तर –  मुद्रा वह माध्यम है जो मूल्य का मापन और भुगतान का साधन होता है जिसका उधोग  व्यवसाय कार्यों को निपटाने में किया जाता है मुद्रा की प्रमुख कार्य निम्नलिखित हैं

  • मुद्रा विनिमय का माध्यम है
  • मुद्रा मूल्य का मापक है
  • मुद्रा विलंबित भुगतान में सहायक होता है
  • मुद्रा द्वारा क्रय शक्ति का हस्तांतरण होता है
  • मुद्रा मूल्य संचयन का कार्य करता है
  1. वस्तु विनिमय प्रणाली क्या है ?

उत्तर – इसकी कठिनाइयों पर प्रकाश डालें जब एक वस्तु के बदले दूसरी वस्तु का प्रयोग किया जाता है उसे वस्तु विनिमय प्रणाली कहते हैं जैसे गेहूं के बदले चावल

  • कठिनाई – आवश्यकता के दोहरे संयोग का अभाव
  1. मूल्य के सामान्य मापक का अभाव

iii. मूल्य संचयन का अभाव

  1. सह विभाजन की समस्या
  2. मौद्रिक प्रणाली क्या है ?

उत्तर – जब किसी वस्तु के क्रय के लिए वस्तु के बदले मुद्रा का प्रयोग किया जाता है उसे ही मौद्रिक प्रणाली कहते हैं

  1. एटीएम क्या है ?

उत्तर – एटीएम प्लास्टिक मुद्रा का एक रूप है जो बैंक द्वारा जारी किया जाता है जिसके माध्यम से खाता धारी किसी भी एटीएम अर्थात ऑटोमेटिक टेलर मशीन बूथ से एक निश्चित राशि की निकासी कर सकता है

  1. क्रेडिट कार्ड क्या है? प्रमुख शाख पत्रों को लिखें

उत्तर – क्रेडिट कार्ड प्लास्टिक मुद्रा का एक रूप है जिसके माध्यम से कार्ड धारी एक निश्चित शर्तों के साथ अत्यधिक मुद्रा की निकासी कर सकता है इसी कार्ड को क्रेडिट कार्ड के नाम से जाना जाता है

कुछ प्रमुख क्रेडिट कार्ड जैसे – किसान क्रेडिट कार्ड बैंक ड्राफ्ट यात्री चेक प्रतिज्ञापत्र

  1. बचत क्या है ?

उत्तर – आए और उपभोग के अंतर को बजट कहा जाता है इसे दूसरे शब्दों में बचत आए का वह भाग है जो उपभोग की वस्तुओं पर खर्च ना की जाती है उसे बचत कहा जाता है

  1. शाख क्या है ?

उत्तर – शाख का अर्थ होता है विश्वास या भरोसा प्रोफेसर जिड के अनुसार शाख एक ऐसा विनिमय कार्य है जो एक निश्चित अवधि के बाद भुगतान करने पर पूरा होता है जिसके दो पक्ष होते हैं ऋण दाता तथा ऋणी

  1. मुद्रा के आर्थिक महत्व पर प्रकाश डालें ?

उत्तर – मुद्रा के आर्थिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए देश काट महोदय ने कहा कि यदि मुद्रा हमारी अर्थव्यवस्था का हृदय नहीं तो रक्त प्रवाह अवश्य है प्रोफ़ेसर मार्शरण की अनुसार मुद्रा वह धुरी है जिसके चारों ओर संपूर्ण आर्थिक विज्ञान चक्कर करती है यदि मुद्रा को हटा दिया जाए तो हमारी संपूर्ण व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो जाएगी मुद्रा के महत्व को बताते हुए यह अंग्रेज कवि ने लिखा है money money brighter than sun shine sweeter than honey

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *